फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बग्वाई कौतिक का रंगारंग आगाज, ओढ़ा भेंटने की रस्म भी निभाई

विज्ञापन
बग्वाई कौतिक में निशानों के साथ ओढ़ा भेंटने जाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बग्वालीपोखर के ऐतिहासिक बग्वाई कौतिक का रंगारंग आगाज हुआ। पूर्व विधायक मदन बिष्ट और जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। भंडरगांव से पधान और थोकदार परिवारों के नेतृत्व में ओढ़ा भेंटने की रस्म निभाई गई। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना योद्धा सम्मान से भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र बिंता, राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय बांसुलीसेरा, राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय मनेला और राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कुंवाली के स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना योद्धा सम्मान दिया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट और पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि इस पौराणिक मेले से युवा पीढ़ी को कुछ सीख मिले इसके लिए वे लोग नए प्रयोगों के साथ मेले को और भी बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
लोक गायक अमित बाबू गोस्वामी, कल्याण बोरा, नंद लाल आर्या, रुचि आर्या, प्रताप सिंह शाही ‘टाइगर’ सहित अन्य क्षेत्रीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी मेले में प्रमुख आकर्षण रही। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भतौरा, जीजीआईसी बग्वालीपोखर और दीक्षा मांटेसरी स्कूल बग्वालीपोखर के बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेला परिसर में ही वरिष्ठ फार्मासिस्ट गोविंद मेहता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा सेवा भी मुहैया करा रहा है। मेला समिति के सांस्कृतिक सचिव डा. दीपक मेहता ने बताया कि सात नवंबर को रात्रि के कार्यक्रम भी होंगे। इसमें रमेश बाबू गोस्वामी, किशोरी राधे, विनोद आर्या, अमित बुधोड़ी आदि लोक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। संचालन डा संतोष बिष्ट ने किया।

कौतिक में रंगारंग कार्यक्रम पेश करते कलाकार। संवाद- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें