जीआईसी नाई में विजेता बच्चों को सम्मानित करते प्रधानाचार्य।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के गांधी के नाम से मशहूर इंद्रमणि बड़ोनी की जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय इंटर कॉलेज नाई अल्मोड़ा में कई कार्यक्रम हुए। इसमें बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की विभिन्न संस्कृतियों की झलक दिखाई।
अपनी विभिन्न कलाओं से उत्तराखंड की संस्कृति को अगल-अलग तरह से प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम के संचालक अंकित जोशी (विज्ञान शिक्षक) ने बताया कि बच्चों ने लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, झोड़ा, कुमाऊंनी कवि सम्मेलन एवं ऐपण कला का प्रदर्शन किया। हिंदी के प्रवक्ता डॉ. पवनेश ने कुमाऊंनी काव्यपाठ किया। मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह अल्मियां ने रणजीत सिंह अल्मियां स्मृति पुरस्कार 2019-20 के लिए कक्षा 10 की हिमानी अल्मियां और कक्षा 12 के लिए नेहा आर्या को सम्मानित किया। वहीं 2020-21 सत्र के लिए कक्षा 10 के भरत कुमार एवं कक्षा 12 में महिमा को बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के सम्मानित किया। वहां पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार कठेरिया, सोनिया, अजरा परवीन, शिक्षक रमेश सिंह रावत आदि थे।