फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी निकला नाबालिग

Sat, 14 Mar 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (रानीखेत) अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोपी नाबालिग है पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी तरफ पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन



वृहस्पतिवार की दोपहर स्कूल से लौटते वक्त पांच वर्षीय बालिका के साथ 12वीं कक्षा के छात्र ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता की मां ने यहां तहसील में पाक्सो तथा एससी एसटी एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। राजस्व पुलिस की टीम ने शुक्रवार सुबह चार बजे भी गांव में दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिला। छह बजे दूसरी बार दबिश में आरोपी को जंगल से गिरफ्तार किया। उपराजस्व निरीक्षक सदर महेंद्र चौड़िया ने बताया कि बालिका की मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी को जिला जज की अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें