फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ही निकला मदन का हत्यारा

Thu, 22 Jan 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
गडेरा ग्राम पंचायत में नौ माह पहले हुए मदन सिंह गढ़िया हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मदन को उसके साथी ने ही ठिकाने लगाया था। पुलिस के अनुसार दोनों साथ-साथ मजदूरी करते थे। लेनदेन को लेकर हुए विवाद में उसने हत्या कर शव पहाड़ी से नीचे फेंक दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को सीजेएम की अदालत में पेश किया गया, जहां से अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि गडेरा गांव के मदन सिंह गढ़िया की 25 अप्रैल-2014 की रात हत्या कर दी गई थी। अगले दिन उसका शव करवाबैंड से नीचे खाई से बरामद किया गया था। मृतक के सिर और शरीर पर रगड़ के निशान के साथ ही गंभीर चोटें थी। उसके बड़े भाई गोविंद सिंह ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। तब से पुलिस मामले की विवेचना में जुटी थी। बृहस्पतिवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया। थानाध्यक्ष एसपी रायपा के अनुसार मदन और उसी गांव का राजेंद्र सिंह गढ़िया साथ-साथ मजदूरी करते थे। 25 अप्रैल को दोनों ने जंगल से घर लौटते समय रास्ते में शराब पी। उसके बाद आगर तोक की एक दुकान से मदन ने चप्पल और कुछ घरेलू सामान खरीदा। दुकान से कुछ ही दूरी पर दोनों में मजदूरी के पुराने हिसाब को लेकर विवाद हो गया। बात गाली-गलौच तक पहुंच गई। इस पर राजेंद्र ने मदन की हत्या कर दी और शव खाई में फेंककर घर चला गया।
पुलिस ने मदन द्वारा खरीदी गई चप्पलें राजेंद्र के घर से बरामद कर ली हैं। उसने हत्या वाले दिन साथ होने और शराब पीने की बात भी कबूल की है। हालांकि अब से पूर्व की गई पूछताछ के दौरान वह इन बातों को झुठलाता रहा था। आरोपी को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशी के बाद अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 बीजीएस 1पी: हत्याभियुक्त राजेंद्र सिंह गढ़िया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें