फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 22 Jan 2015 11:48 PM IST
पूरनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगदारी देने से मना करने पर रोजगार सेवक की पिटाई करने के आरोपी सपा कार्यकर्ता के खिलाफ आखिरकार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दर्ज रिपोर्ट में गाली-गलौज कर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सपा कार्यकर्ता ने पुलिस कार्रवाई से बचने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बारिश के चलते रोजगार सेवकों का धरना प्रदर्शन नहीं हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम पंचायत भीमपुर नौगजा के रोजगार सेवक रूपराम की रंगदारी देने से मना करने पर सपा कार्यकर्ता शेरपुरकलां निवासी अहीद खां ने गाली-गलौज कर पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि आरोपी ने अभिलेख भी फाड़ दिए थे। इसके विरोध में रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन कर अहीद के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। रिपोर्ट दर्ज न होने के विरोध मेें बुधवार से रोजगार सेवकों ने बेमियादी हड़ताल शुरू कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया था। धरना-प्रदर्शन शुरू होने पर आखिरकार पुलिस ने रोजगार सेवक रूपराम की ओर से शेरपुरकला निवासी और सपा कार्यकर्ता अहीद खां के खिलाफ गाली-गलौज कर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, बारिश के कारण गुरुवार को रोजगार सेवकों को धरना प्रदर्शन नहीं हुआ। रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष अमनात रसूल ने बताया कि गुरुवार को बारिश के चलते धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया। शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें