फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगास में तीन दुकानों के ताले तोड़े

Wed, 24 Jun 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट(अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की देर रात गगास कस्बे में चोरों ने सिलसिलेवार दो दुकानों के ताले तोड़कर सामान और रेजगारी पर हाथ साफ कर लिया। स्टेशनरी की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया। शटर के दो ताले तोड़े गए, लेकिन सेंटर लॉक नहीं टूटा। चोरों ने सड़क किनारे खड़ी एक मैक्स के साइड मिरर भी तोड़ डाले। व्यापारियों की प्राथमिकी के बाद द्वाराहाट के एसआई दरबान सिंह ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


 सोमवार की रात चोरों ने निकटवर्ती गगास कस्बे की दुकानों को निशाना बना लिया। यहां व्यापारी हेम चंद्र की चाय की दुकान के ताले तोड़कर सिगरेट के डिब्बे चुरा लिए। इसके अलावा सौ रुपये की रेजगारी भी ले गए। तिराहे पर स्थित रघुवर सिंह के खोमचे के ताले तोड़कर वहां से छोटा मोटा सामान चुरा ले गए।  जबकि शेखर डौर्बी की स्टेशनरी की दुकान के शटर के दो ताले भी चोरों ने तोड़े, लेकिन शटर का सेंटर लॉक नहीं टूट सका। अलबत्ता स्टेशनरी की दुकान चोरी होने से बच गई। सड़क किनारे खड़ी जगन्नाथ के मैक्स वाहन संख्या यूके 01-0012 के शीशे तोड़ने के प्रयास किए गए, लेकिन मुख्य शीशे नहीं टूटने से चोर दोनों साइड मिरर तोड़ गए।

गगास में बढ़ाई जाएगी गश्त, मामले की होगी जांच
गगास कस्बे में जब व्यापारी सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकानों के ताले टूटे देखकर उनके होश उड़ गए। आनन फानन में व्यापारियों ने द्वाराहाट थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में एसआई दरवान सिंह मौके पर पहुंचे, उन्होंने चोरी का निरीक्षण किया। कहा कि रात्रि से पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी और चोरी के मामले की जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन


कड़ी कार्रवाई करे पुलिस प्रशासन
पूर्व जिपंस राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि कानून व्यवस्था लचर होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं।अब चोर ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे हैं। जिस कारण लोग डरे हुए हैं। पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें