ग्राम सिलंगतोली निवासी युवक दिल्ली में गाड़ी चलाता है। उसकी पत्नी पांच साल के पुत्र समेत ससुराल में रहती थी। डेढ़ माह पहले वह पुत्र को लेकर मायके कोठू गांव गई थी। जहां से वह 31 जनवरी को लापता हो गई। सूचना मिलने पर ससुर अपने पोते को उसके ननिहाल से अपने घर ले आया। तभी से दोनों पक्षों के लोग महिला की तलाश में जुटे थे लेकिन उसका पता न चलने पर अब ससुर ने पुलिस से मदद मांगी है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में ससुर ने बहु के अपने प्रेमी के साथ भागने की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष बैजनाथ एसएस कुशवाहा ने बताया कि प्रेमी, प्रेमिका की तलाश की जा रही है। उनके मोबाइल की लोकेशन दिल्ली में मिली है। वहां से दोनों को शीघ्र गिरफ्तार कर बैजनाथ लाया जाएगा।