एसपी एनएस नपलच्याल के निर्देश पर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। कोतवाल हरक सिंह फिरमाल ने बताया कि चचई गांव निवासी प्रेम राम को 12 बोतल देसी शराब के साथ दबोचा गया। वहीं कपकोट के थानाध्यक्ष एसपी रायपा के बताया कि दणोें गांव के भरत सिंह से 12 पेटी देसी मसालेदार शराब पकड़ी गई। इन पेटियों में शराब की 71 बोतल, 43 अद्धे, 192 पव्वे मिले। आरोपी का 60 आबकारी अधिनियम के तहत चालान किया गया। एसपी ने होली के मद्देनजर अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं।