फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में नहाने गये बाराती की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। सेनाघाट के नाली गांव में आई बारात में शामिल एक बाराती की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। बारातियों ने युवक को गहरे पानी से निकालकर तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेराघाट पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से बाराती स्तब्ध हैं और शादी की खुशियां मातम में बदल गयी। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक पंकज कुमार तथा राजस्व उपनिरीक्षक राजेश कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कौसानी से नरेंद्र कुमार की बारात सेराघाट के मल्लीनाली गांव में दुलप राम के यहां आई थी। बारात में खाना खाने के कुछ देर बाद बाराती दोपहर करीब तीन बजे ल्वैटा गांव के पास सरयू नदी में नहाने चले गए। बारातियों में शामिल चंदन गिरी गोस्वामी (23) पुत्र गोविंद गिरी गोस्वामी निवासी कबाडीगांव कौसानी (अल्मोडा) नहाते समय गहरे पानी में चला गया।

चंदन इस दौरान डूबने लगा तो पास नहा रहे अन्य बारातियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन जब तक चंदन को गहरे पानी से निकाला जाता तब तक उसकी सांस थम चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें