अल्मोड़ा। भतरौंजखान पुलिस ने बैरियर चेकिंग के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 21 किलो सौ ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि सुरेश कुमार पुत्र प्रेम राज के कब्जे से दस किलो छह सौ ग्राम और सतपाल पुत्र मुन्ना लाल निवासी लोधीपुर जवाहर नगर, जिला मुरादाबाद के कब्जे से दस किलो पांच सौ ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए गांजे की कीमत 84 हजार रुपये है। पुलिस ने जिले में इस साल अब तक 282.21 किलो गांजे के साथ 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।