फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस चोरी के मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए रसोई गैस सिलिंडर ले जा रहे ट्रक से खाली गैस सिलिंडरों में रि-फिलिंग करने के आरोप में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कई सिलेंडरों में गैस कम पाई गई थी।
विज्ञापन


मालूम हो कि कुमाऊं मंडल विकास निगम की बागेश्वर स्थित कुकिंग गैस एजेंसी के लिए सिलिंडर लेकर जा रहा ट्रक सोमवार की रात अल्मोड़ा से पहले लोधिया में सड़क के किनारे खड़ा था और यहां चालक-परिचालक भरे सिलिंडरों से चोरी-छिपे खाली सिलिंडरों में गैस भर रहे थे। इस बीच इसकी सूचना एसओजी को मिल गई। एसओजी की टीम ने मौके पर पहुंचने के बाद इसकी जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी को दी। जिला पूर्ति अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर जांच की और ट्रक के भीतर कई सिलिंडर और कई रास्ते में भरे गए सिलिंडरों की पहचान कर ली। इधर इस मामले में बुधवार को पूर्ति निरीक्षक नीरज सिंह ने चालक बलवंत सिंह पुत्र बहादुर सिंह के खिलाफ 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि ट्रक में 17 खाली सिलिंडर बरामद हुए और भरे हुए कई सिलेंडरों में गैस मानक से कम पाई गई। यह भी बता दें कि पूर्व में भी ट्रक चालक-परिचालक सिलिंडरों से गैस चोरी करते पकड़े गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें