फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनर किलिंग की दिशा में प्रेमी-प्रेमिका की मौत का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के घरवालों पर लगा दोनों की हत्या का आरोप
विज्ञापन

प्रेमी-प्रेमिका की मौत का मामला
गन्ने के खेत में अलकथान गांव में मिले थे दोनों के शव
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। प्रेमी-प्रेमिका के गोली लगे शव मिलने के मामले में अब लड़के के भाई ने कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। इसमें लड़की के तीन भाई और पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की बात पुलिस कह रही है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के अलकथान गांव में 22 अक्तूबर को गन्ने के खेत में नवाबगंज (बरेली) के अटरिया गांव निवासी सतीश शर्मा और जहानाबाद के खुंडारा गांव निवासी उर्मिला के शव पड़े मिले थे। दोनों की कनपटी में गोली लगी हुई थी और सतीश के पैरों के पास से तमंचा बरामद हुआ था। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग में सुसाइड मान रही है। वहीं उर्मिला के परिवार ने उसी दिन रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। जिसमें सतीश पर उर्मिला को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारने का आरोप लगाया था। सर्विलांस टीम को कुछ ऐसे नंबर हाथ लगे हैं जिन पर उर्मिला की काफी बातचीत हुई है। अब तीसरे दिन मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक सतीश के भाई धर्मवीर ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उर्मिला के तीनों भाई और पिता पर दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया है। एसपी ने बरखेड़ा पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
सतीश के भाई से मिली तहरीर पर भी रिपोर्ट के आदेश कर दिए गए हैं। पुलिस की टीमें पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। अभी सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। अभी तक की जांच में मामला प्रेम प्रसंग में लड़की को मारने के बाद खुद आत्महत्या करने का निकला है। दोनों की ओर से दर्ज रिपोर्ट में जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- बालेंदु भूषण सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें