फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल रंगदारी कांड में चालक के बाद जेल का फार्मासिस्ट और बारबर गिरफ्तार

विज्ञापन
अल्मोड़ा पुलिस की गिरफ्त में जेल रंगदारी कांड के आरोपी फार्मासिस्ट और बारबर। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला जेल रंगदारी कांड में पुलिस ने जेल में तैनात फार्मासिस्ट और बारबर को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने रंगदारी मांगने वाले कैदी कलीम को जेल में मोबाइल उपलब्ध कराए थे। चार दिन पूर्व आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस के हाथ इस संबंध में सुराग लगे थे। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जिला जेल से रंगदारी मांगे जाने के मामले में सात अक्तूबर को कोर्ट से रंगदारी कांड के आरोपी कलीम, महिपाल और चालक ललित भट्ट की 48 घंटे की पीसीआर पुलिस को मिली थी। तीनों से 48 घंटे तक पूछताछ करने के बाद आठ अक्तूबर को पुलिस ने तीनों को फिर से कोर्ट में पेश कर जेल में दाखिल कर दिया।
पूछताछ में पुलिस को इस बात के साक्ष्य मिले की जिला जेल में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात अंकुर चौहान निवासी ग्राम बौंगला थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार और बतौर बारबर काम करने वाले दुगालखोला अल्मोड़ा निवासी रहमान ने कलीम को जेल में दो फोन उपलब्ध कराए थे, जिनकी मदद लेकर कलीम जेल के भीतर से ही लोगों को रंगदारी के लिए फोन करता था।
विज्ञापन

मोबाइल खरीदने के लिए कलीम के कहने पर उसके साथी कैदी महिपाल ने अंकुर चौहान को दस हजार और बारबर रहमान को चार हजार रुपये नगद दिए थे, जिसमें से दोनों ने डेढ़ से दो हजार रुपये कमाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें