फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमेश्वर में बरामद हुए अवैध रूप से भंडारण किए 23 कुकर

विज्ञापन
अल्मोड़ा की एक विधानसभा में लाए गए कुकर - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा (सोमेश्वर)। सोमेश्वर थाना पुलिस और एफएसटी टीम (उड़नदस्ता दल) ने एक युवक के घर में बनी गोशाला से अवैध रूप से भंडारण किए गए 23 कुकर बरामद किए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को किसी तरह का प्रलोभन देकर वोट हासिल न किया जा सके। इसके लिए पुलिस और एफएसटी लगातार जिले में चेकिंग अभियान चला रही है। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि सोमेश्वर के एक युवक ने अपनी गोशाला में अवैध रूप से कुकरों का भंडारण किया है। सूचना पर पुलिस ने ग्राम नैकाना में एक युवक के घर में छापा मारा। यहां युवक की गोशाला से टीम को पांच-पांच लीटर के 23 कुकर बरामद हुए। युवक कुकरों के वैध कागजात नहीं दिखा पाया। जिसके चलते टीम ने कुकर जब्त कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें