अल्मोड़ा की एक विधानसभा में लाए गए कुकर
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा (सोमेश्वर)। सोमेश्वर थाना पुलिस और एफएसटी टीम (उड़नदस्ता दल) ने एक युवक के घर में बनी गोशाला से अवैध रूप से भंडारण किए गए 23 कुकर बरामद किए हैं।
विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को किसी तरह का प्रलोभन देकर वोट हासिल न किया जा सके। इसके लिए पुलिस और एफएसटी लगातार जिले में चेकिंग अभियान चला रही है। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि सोमेश्वर के एक युवक ने अपनी गोशाला में अवैध रूप से कुकरों का भंडारण किया है। सूचना पर पुलिस ने ग्राम नैकाना में एक युवक के घर में छापा मारा। यहां युवक की गोशाला से टीम को पांच-पांच लीटर के 23 कुकर बरामद हुए। युवक कुकरों के वैध कागजात नहीं दिखा पाया। जिसके चलते टीम ने कुकर जब्त कर लिए।