-अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में प्रदर्शन करते चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्य कर्मियों का मांगों को लेकर आंदोलन लगातार जारी है। शनिवार को कर्मियों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गेट मिटिंग में आंदोलन की रणनीति तय की।
उन्होंने कहा कि लगातार मांग के बाद भी सरकार उनकी अनसुनी कर रही है। कर्मियों ने शीघ्र उन्हें तकनीशियन घोषित करने और वेतनमान संबंधित समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई। बैठक में मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पूरन सिंह सतवाल, मंत्री त्रिलोक सिंह फर्त्याल, दिनेश पूरी, रमेश मल्ल, उपदेश आदि मौजूद रहे। संवाद