फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ेछीना में कैंटर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
बाड़ेछीना में रोड के किनारे मकान के ऊपर गिरा कैंटर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर बाड़ेछीना में ईंट से लदा एक कैंटर एक मकान की छत में गिर गया। कैंटर के नीचे दबकर चालक (वाहन स्वामी) की मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति को मामूली खरोंच आई है।
विज्ञापन

रविवार रात एक कैंटर ईंट लेकर हल्द्वानी से मुनस्यारी जा रहा था। रात दो बजे बाड़ेछीना मुख्य बाजार में वाहन एक मकान की छत पर जा गिरा। बारिश के बीच धमाके की आवाज सुनकर आसपड़ोस के लोग बाहर निकले तो देखा कैंटर मकान की छत पर गिरा है। चालक पंकज सिंह धपोला निवासी बिलखेत (बागेश्वर) की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो चुकी थी। लोगों ने दुर्घटना की सूचना राजस्व उपनिरीक्षक पांडेतोली कृपाल सिंह बेलवाल को दी। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि ट्रक में बैठा दूसरा व्यक्ति दीपक पुत्र जीवन सिंह निवासी गेठिया वाहन से छिटककर सड़क पर ही गिर गया था, जिस कारण उसे मामूली खरोंच आई है।
नायब तहसीलदार बालम सिंह, राजस्व उपनिरीक्षक कृपाल सिंह बेलवाल, बलवंत नाथ पंकज शर्मा और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। सोमवार सुबह क्रेन की मदद से कैंटर को लिफ्ट किया गया और चालक के शव को निकाला गया। मृतक स्वयं कैंटर का स्वामी था। एक माह पूर्व ही उन्होंने कैंटर को खरीदा था। हादसे में बाड़ेछीना निवासी हरीश सिंह के मकान को आंशिक क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें