फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस परिवार की महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पुलिस परिवार से जुड़ी महिलाएं। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पुलिस वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन (उपवा) की ओर से पुलिस परिवार की महिलाओं के लिए एक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ ने स्तन और सर्वाइकल कैंसर के लक्षण बताए।
विज्ञापन

उपवा जिलाध्यक्ष हेमा बिष्ट की देखरेख में पुलिस कार्यालय के सभागार में शिविर लगा। यहां मौजूद डॉ. प्रियंका ने कहा कि नौकरी समेत अन्य व्यस्तताओं के चलते महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। जिससे भविष्य में उन्हें गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं में स्तन कैंसर की समस्या काफी बढ़ रही है। इसलिए इसके प्रति जागरूक रहना होगा। उन्होंने कहा कि बीमारी की पहचान के बाद पहले और दूसरे चरण में ही पूरे इलाज की संभावना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें