फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्रदर्शनी से भाजपा ने जनता को दी विकास योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
अल्मोड़ा में विकास कार्यों का लोकार्पण करते विधायक रघुनाथ सिंह चौहान - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विकास के पांच साल, नए इरादे- युवा सरकार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भाजपा ने जिले की सभी विधानसभाओं में विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस दौरान जनता को सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही कई विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया।
विज्ञापन

अल्मोड़ा विधानसभा के रैमजे इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय विधायक/विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें लोगों को सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। चौहान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा सरकार ने मातृ शक्ति का सम्मान करते हुए अनेक योजनाए चलाई हैं। उनका प्रयास है कि कोई भी गांव सड़क मार्ग से वंचित न रहे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिले को हेली सेवा से जोड़ा जा रहा है। मेडिकल कॉलेज संचालित करने के लिए सभी औपचारिकताएं भी जल्द पूरी की जाऐंगी। सोमेश्वर में मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने लोगों से फिर एक बार भाजपा की सरकार बनाने का आग्रह किया और लोगों की समस्या भी सुनी। रानीखेत में विधायक प्रतिनिधि कैलाश पांडेय की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। विधानसभा सल्ट में विधायक महेश जीना की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। द्वाराहाट में विधायक महेश नेगी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। जागेश्वर में विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं कार्यक्रमों व उपलब्धियों के बारे में जनता को बताया गया। रैमजे इंटर कॉलेज में डीएम वंदना सिंह, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविन्द सिंह पिलख्वाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लाभार्थियों को किया चेक वितरण
अल्मोड़ा। जिले भर में हुए कार्यक्रमों में उद्योग विभाग ने विभिन्न योजनाओं के तहत 10 लोगों को चैक बांटे गए। दो वाहन चालक- परिचालकों को भी चैक दिए। महालक्ष्मी किटों का भी वितरण किया गया। सभी विधानसभा में कुल 7432.93.43 लाख रूपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। जिसमें से विधानसभा सोमेश्वर में 29 योजनाओं, अल्मोड़ा में एक, रानीखेत में दो, द्वाराहाट में आठ योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

रानीखेत और द्वाराहाट में भी आयोजित हुए बहुउद्देश्यीय शिविर
रानीखेत/द्वाराहाट। विकल्प रहित संकल्प, नए इरादे युवा सरकार के तहत सरकार के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर पिछले पांच साल के विकास कार्यों का ब्योरा रखा। रानीखेत में छावनी परिषद के बहुउद्देश्यीय हॉल में विधायक प्रतिनिधि कैलाश पांडे, सांसद प्रतिनिधि दीप भगत, छावनी नामित सदस्य मोहन नेगी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयुर्वेदिक अस्पताल का लोकार्पण भी हुआ। यहां पूर्व कैंट उपाध्यक्ष संजय पंत, पूर्व शिक्षक देवी दत्त बिष्ट, व्यायाम शिक्षक मनमोहन देव, ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट आदि रहे। उधर, द्वाराहाट स्थित कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज में विधायक महेश नेगी की अध्यक्षता में शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कैलाश भट्ट, आशुतोष शाही, विनोद छिमवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट, केसीडीएफ अध्यक्ष भूपेंद्र कांडपाल, घनश्याम भट्ट, जिला उपाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष उमेश भट्ट, मासी मंडल अध्यक्ष सुभाष बिष्ट, जालली मंडल अध्यक्ष जनार्दन पांडे, विनोद भट्ट आदि थे। नवयुवक मंगल दलों को भी प्रोत्साहन राशि दी गई। विधायक महेश नेगी ने विद्यालयों के लिए भवन और प्रयोगशाला आदि के लिए कई योजनाओं का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें