फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य विभागों का काम सौंपे जाने से भड़की आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां

विज्ञापन
ानीखेत में बैठक के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अन्य विभागों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपे जाने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो पूरे जिले में धरना-प्रदर्शन करेंगे। आरोप लगाया कि तय दायित्व के अलावा अन्य कार्य भी सौंपे जा रहे हैं लेकिन उसका मानदेय नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कैंट इंटर कॉलेज परिसर में हुई बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भारी आक्रोश जताया। कहा कि पहले से दायित्व अधिक हैं, ऐसे में उन्हें अब अन्य विभागों के कार्य भी सौंपे जा रहे हैं, जिसका विरोध करेंगे।
सुपरवाइजर को सौंपे ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि अतिरिक्त कार्यों का उन्हें मानदेय भी नहीं दिया जाता है। घर-घर जाकर सर्वे, कोरोनाकाल में घर-घर जाकर रोगियों की देखभाल, दवा बांटने, वैक्सीनेशन कार्य पहले से ही हैं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि अन्य विभागों के कार्य कराने हैं तो उसके लिए अलग मानदेय तय किया जाना चाहिए। यहां ज्योति मैनाली, मुन्नी भंडारी, हेमा रावत, कुुसुम, निर्मला साह, शिक्ता वर्मा, गीता रावत, ममता, शमा परवीन, सबीना, सीमा, मीना जोशी, भावना, इंदू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें