फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: काकड़ीघाट पहुंचे दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, किए कर्कटेश्वर महादेव के दर्शन

Sun, 29 Sep 2024 06:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रानीखेत (अल्मोड़ा)

सार

Almora News: मनीष सिसोदिया ने विवेकानंद सेवा समिति के अध्यक्ष हरीश सिंह परिहार से काकड़ीघाट के इतिहास की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ दिन पूर्व जेल से रिहा होने के बाद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया आज उत्तराखंड पहुंचे। यहां उन्होंने अल्मोड़ा काकड़ीघाट पहुंचकर कर्कटेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने कोसी नदी के किनारे शिला पर बैठकर काफी देर तक मछलियों को दाना खिलाया। बाद में उन्होंने ध्यान केंद्र में भी कुछ समय बिताया।

विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने विवेकानंद सेवा समिति के अध्यक्ष हरीश सिंह परिहार से काकड़ीघाट के इतिहास की जानकारी जुटाई। साथ ही सिसोदिया ने ज्ञान वृक्ष के नीचे समय व्यतीत किया और स्वामी विवेकानंद से जुडी यादों के बारे में भी जानकारी हासिल की।  

Uttarakhand Land Law: भू-कानून को लेकर ऋषिकेश में स्वाभिमान महारैली...सड़कों पर उतरे हजारों लोग, तस्वीरें

उन्होंने कहा कि काकड़ीघाट में ऐतिहासिक महादेव मंदिर और स्वामी विवेकानंद की ध्यान स्थली होने के कारण भक्ति व धार्मिक आस्था उन्हें यहां तक ले आई। इस दौरान विवेकानंद सेवा समिति ने सिसोदिया को ज्ञान वृक्ष पर आधारित पुस्तिका भेंट की। वहां मंदिर के पुजारी ललित नैनवाल, पूरन सिंह, रवि मोहन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें