फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वदलीय संघर्ष समिति ने गांधी पार्क में दिया धरना

विज्ञापन
डीडीए के खिलाफ अल्मोड़ा गांधी पार्क में धरने पर बैठे लोग। (विज्ञप्ति) - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग के लिए सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों ने मंगलवार को दोपहर बारह बजे से अपराह्न दो बजे तक गांधी पार्क में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार से प्राधिकरण पूरी तरह समाप्त करने की मांग की जा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री और सरकार डीडीए को स्थगित करने की घोषणा कर चुके हैं। पर डीडीए को पूरी तरह समाप्त नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि डीडीए पूरी तरह समाप्त कर नगर क्षेत्र में भवन मानचित्र स्वीकृति का अधिकार पूर्व की तरह निकायों को मिलना चाहिए। डीडीए समाप्त होने तक आंदोलन चलता रहेगा।
धरने में समिति के अध्यक्ष पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, प्रताप सत्याल, तारा चंद्र साह, हर्ष कनवाल, एनडी पांडे, एमसी कांडपाल, पुष्कर प्रसाद पांडे, ललित मोहन पंत, सभासद हेम चंद्र तिवारी आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें