फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताड़ीखेत में 22 से शुरू होगा खेल महाकुंभ, बनी रणनीति

विज्ञापन
खेल महाकुंभ की बैठक में भाग लेते प्रधानाचार्य और खेल शिक्षक। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आगामी 22 अक्तूबर से शुरू हो रहे खेल महाकुंभ की तैयारी के संबंध में बैठक खंड कार्यालय ताड़ीखेत में हुई। खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में 11 न्याय पंचायतों के प्रधानाचार्य, ब्लॉक के सभी व्यायाम शिक्षक, सीआरसी तथा बेसिक और शिक्षक शामिल रहे। प्रतियोगिता न्याय पंचायत, ब्लॉक स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर होंगी।
विज्ञापन

ब्लॉक खेल समन्वयक डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट ने बताया कि न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता 22 और 23 अक्तूबर को और ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता 27, 28, 29 और 30 अक्तूबर को होगी। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चिह्नित करने के उद्देश्य से खेल, शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग के सहयोग से यह प्रतियोगिता कराई जा रही है।
अंडर-14, 17 और 21 बालक, बालिका और दिव्यांगजन स्तर पर यह प्रतियोगिता होगी। ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को पंजीकरण फॉर्म लाना होगा। बैठक में प्रधानाचार्य रोशन लाल टम्टा, रहेंद्र सिंह नयाल, पंकज शाह, विशौला देवी, चंदन सिंह मेहरा, गेदन लाल, मनमोहन देव,ज्योति शाहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये खेल होंगे
कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, दौड़, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें