फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बेहोशी की हालत में मिला जंगल में आग लगाने का आरोपी

Wed, 08 May 2024 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गैलेख के जंगल में किसी व्यक्ति के आग लगाने की सूचना वन विभाग को मिली। जब विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें वहां नेपाली मूल का एक श्रमिक बेहोशी की हालत में मिला। संभावना जताई जा रही है कि जंगल में आग लगाते समय आरोपी की किसी ने पिटाई कर दी या भागते समय वह गिर गया।
विज्ञापन

रेंजर मनोज लोहनी ने बताया कि कुलसी वन पंचायत और गैलेख के जंगल में आग लगाने की सूचना पर जब कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें वहां नेपाली मूल का लीसा श्रमिक बलजीत बेहोशी की हालत में मिला। कर्मियों ने उसे रानीखेत उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बेहोशी की हालत में होने के चलते आरोपी से घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। कहा कि विभाग मामले की जांच कर रहा है। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें