आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करते भाजपाई
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/रानीखेत। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें याद किया गया। चौघानपाटा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि डॉ. आंबेडकर भारतीय इतिहास में एक महान समाज सुधारक रहे हैं। उन्होंने समाज के शोषित वंचित वर्ग को जागृत कर संगठित और शिक्षित बनने का आह्वान किया। पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा की भारत में समतामूलक समाज की स्थापना में डॉ. आंबेडकर का महत्वपूर्ण स्थान है। वहां पर नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्य, नगर महामंत्री मनोज जोशी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्य, नगर महामंत्री मनोज जोशी आदि थे। इधर, रानीखेत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। वहां पर नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल, आशुतोष शाही, महामंत्री ललित मेहरा, विमला रावत, राजेंद्र सिंह बिष्ट, यशवंत नैनवाल, ललित कैलब, दीवान सिंह बिष्ट आदि थे।
सोमेश्वर में चला स्वच्छता अभियान
सोमेश्वर। संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में सफाई अभियान चलाया। वहां पर अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष भीम राम, देवेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, दीपक कुमार, सुनील कुमार, मनोज कुमार आदि थे।
बसपाइयों ने किया आंबेडकर को याद
बागेश्वर/कपकोट। बागेश्वर और कपकोट में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को परिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) पर याद किया गया। बागेश्वर में बसपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर को याद किया। वहींख् कपकोट के दुगनाकुरी मंडल के झाकरा बूथ में पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। वहां पर ललित मोहन जोशी, बूथ पालक देवकीनंदन जोशी, जोगा राम चन्याल ,सुनील जोशी, हरीश राम, राजेंद्र राम, मदन राम आदि थे।