फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लाख की आबादी को जल्द मिलेगा एमआरआई का लाभ

विज्ञापन
अल्मोड़ा मेडिकल कालेज। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले की करीब छह लाख से ज्यादा की आबादी को एमआरआई की सौगात मिलने वाली है। पर्वतीय क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती देने के लिए राज्य सरकार ने सभी मेडिकल कॉलेजों में एमआरआई की सुविधा देने की घोषणा की है। जल्द इन घोषणाओं पर अमल हुआ तो निश्चित ही अल्मोड़ा जिले की एक बड़ी आबादी को दूसरों शहरों में नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

अभी तक पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को एमआरआई की सुविधा नहीं मिलने के कारण यहां से हर रोज 20 से 30 मरीजों को हल्द्वानी या अन्य शहरों का रुख एमआरआई के लिए करना होता है। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होते हैं।
दो-तीन महीने में मशीन मिलने की उम्मीद
अल्मोड़ा। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के घोषणा किए जाने के बाद अब दो-तीन महीने में एमआरआई मशीन मिलने की उम्मीद जगी है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही जिले के मरीजों इसका लाभ मिलेगा। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं का लाभ लेने के लिए यहां के लोग 12 साल से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी प्रकार की सुविधाएं लोगों को नहीं मिल सकी हैं।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में एमआरआई मशीन लगाने की घोषणा से एक उम्मीद जगी है। अगर जल्द यहां मशीन लग जाती है तो पहाड़ के लोगों को राहत मिलेगी। सरकार को जल्द से जल्द मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं बढ़ानी चाहिए।
- कुलदीप बिष्ट, निवासी अल्मोड़ा
मेडिकल कॉलेज में एमआरआई मशीन लगाने की घोषणा अच्छी है, लेकिन इस पर जल्द काम होना चाहिए। पहाड़ के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करके सुविधाएं बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन

- हरीश सिंह दानू, निवासी अमखोली
मेडिकल कॉलेज में एमआरआई मशीन लगाने के लिए शासन से डिमांड की गई है। इससे लिए कार्यवाही जारी है। जल्द ही जिले की बड़ी आबादी को एमआरआई की सुविधा मिलेगी।
- डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें