फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में मतदान संपन्न कराएंगे 4032 कर्मी

Thu, 28 Mar 2024 09:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में 4032 कर्मी लोकसभा चुनाव संपन्न कराएंगे। चुनाव के लिए 1008 पोलिंग पार्टी गठित होंगी। हर पार्टी में चार मतदान कर्मी शामिल रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में सामान्य प्रेक्षक सत्यप्रकाश की मौजूदगी में मतदान कर्मियों का रेंडमाइजेशन हुआ। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना हर कर्मी का नैतिक कर्तव्य है। निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदान कर्मियों का रेंडजाइजेशन जरूरी है। उन्होंने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए हर मतदान कर्मी को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। वहीं, अल्मोड़ा संसदीय सीट के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक अंकिता पांडे ने व्यय नोडल मुख्य कोषाधिकारी पूजा नेगी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी प्रत्याशियों के चुनाव खर्च पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशियों के बंद और चालू बैंक खातों पर भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें