फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय ने साइकिल से 34 दिनों में चार हजार किमी यात्रा की

विज्ञापन
अल्मोड़ा में साइकिलिस्ट अजय का स्वागत करते विधायक मनोज तिवारी व अन्य। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के हवालबाग के कनारपूंगा निवासी अजय सिंह फर्त्याल ने 34 दिनों में साइकिल से चार हजार किमी यात्रा की। उन्होंने यात्रा के जरिये लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

एक जून को अल्मोड़ा से शुरू हुई यात्रा के तहत उन्होंने नैनीताल, काशीपुर, लेह, लोबरा वैली, तुरतुंग, सियाचिन बेस आदि तक यात्रा की। साइक्लिस्ट अजय ने कहा कि वाहनों की संख्या लगातार बढ़ने से पर्यावरण दूषित हो रहा है। लोगों को अधिक से अधिक साइकिल का प्रयोग करना चाहिए। यात्रा पूरी कर वे सोमवार को अल्मोड़ा पहुंचे। चौघानपाटा में लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। वहां पर विधायक मनोज तिवारी, मनोहर सिंह नेगी, भगवान सिंह, सूरज वाणी, रोहित बिष्ट, गणेश सिंह, प्रत्येश पांडे, दीक्षित जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें