फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 33 परीक्षक रहे अनुपस्थित, हाईस्कूल, इंटर की 3854 कॉपियां जांचीं

Thu, 28 Mar 2024 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में दूसरे दिन हाईस्कूल और इंटर की 3,854 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन केंद्रों में नियुक्त 281 परीक्षकों के सापेक्ष 33 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


उप नियंत्रक उमेश पांडे ने बताया कि जीजीआईसी अल्मोड़ा में हाईस्कूल और इंटर की 53718 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। बृहस्पतिवार को हाईस्कूल की 2064 और इंटर की 980 कुल 3044 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस केंद्र में मूल्यांकन के लिए बोर्ड कार्यालय से 131 परीक्षकों की तैनाती की गई है। दूसरे दिन यहां 24 परीक्षक अनुपस्थित रहे। मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत में 810 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। हाईस्कूल की 510 और इंटर में 300 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। इस केंद्र में 109 परीक्षक तैनात किए गए हैं, लेकिन दूसरे दिन नौ परीक्षक अनुपस्थित रहे। 10 अप्रैल तक मूल्यांकन केंद्रों में हाईस्कूल और इंटर की 1,11055 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। हाईस्कूल के परीक्षक को 40 और इंटर के परीक्षक को 30 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रोजाना करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें