फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालतू जानवर लावारिस छोड़े तो नपेंगे पशुपालक

विज्ञापन
रानीखेत नगर में लावारिस पशुओं का चिन्हीकरण करते पशुपालन विभाग के लोग - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लावारिस जानवरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए छावनी परिषद, प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन ने चिन्हीकरण अभियान शुरू कर दिया है। पालतू पशुओं का लावारिस छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ अब सख्ती से निपटा जाएगा। छावनी परिषद ने ऐसे 22 पशुुओं का चिन्ह्ति कर पशुपालकों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

रानीखेत नगर और चिलियानौला नगर पालिका परिषद क्षेत्र में लावारिस जानवरों का भारी आतंक है। यह पशु जहां व्यापारियों के लिए सिर दर्द बने हुए हैं, वहीं सांड़ कई लोगों को घायल तक कर चुके हैं। लंबे समय से लोग इन जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग कर रहे थे। नगर पालिका, छावनी परिषद और प्रशासन ने पशुपालन विभाग के साथ पशुओं के चिन्हीकरण का अभियान शुरू कर दिया है। 22 पशुपालकों को पशु लावारिस छोड़ने के जुर्म में नोटिस भी जारी कर दिए हैं। छावनी परिषद के स्वच्छता निरीक्षक एपी सिंह ने बताया कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। टैग के आधार पर पशुओं का चिन्हीकरण किया जा रहा है। नोटिस जारी करने के बाद भी पशुपालक नहीं मानते तो ढाई हजार रुपये का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें