फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत के देवलीखेत से 170 पेटी अवैध शराब का जखीरा बरामद

विज्ञापन
रानीखेत के देवलीखेत से बरामद अवैध शराब। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगते ही पुलिस और उड़नदस्ते की टीमें एक्शन मोड में आ गई हैं। उड़नदस्ते और एसओजी की टीम ने ताड़ीखेत ब्लाक के देवलीखेत क्षेत्र में एक बंद भवन से 170 पेटी शराब की बरामद की हैं। अंदेशा है कि शराब चुनाव प्रलोभन के लिए एकत्रित की गई होगी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

आचार संहिता लगने के साथ ही क्षेत्र में चुनाव के लिए गठित उड़नदस्ता, पुलिस और एसओजी की टीमें सक्रिय हो गई हैं। चप्पे चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है। संयुक्त टीम ने यहां विकासखंड के देवलीखेत स्थित एक बंद भवन के अंदर से शराब की बड़ी खेप बरामद की है। यहां रम की 88 पेटी, 21 पेटी अद्धे और 51 पेटी पव्वे बरामद हुए हैं तथा 480 पव्वे व्हिस्की सहित कुल 170 पेटियां बरामद हुई हैं। प्रशासन की ओर से गठित एफएसटी ने एसओजी की मदद से बंद भवन में दबिश देकर यह अवैध शराब जब्त की। बताया जा रहा है कि बंद भवन मोहन सिंह बिष्ट का था। चुनाव का बिगुल बजने के बाद बड़ी मात्रा में शराब पकड़े जाने का यह पहला मामला सामनेआया है। अंदेशा है कि शराब चुनाव में प्रलोभन देने के उद्देश्य से एकत्रित की गई थी। देर शाम एसओजी और उड़नदस्ता टीम अवैध शराब को लेकर कोतवाली पहुंच गई है।
-मामला मेरे संज्ञान में है। देवलीखेत क्षेत्र से170 पेटी अवैध शराब की बरामद हुई हैं। यह क्षेत्र राजस्व एरिया में है। इसलिए प्रशासन से भी मदद ली जाएगी। जानकारी में आया है कि आरोपी लंबे समय से अवैध शराब बेचता है। आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूर मामले की जाएगी।-तपेश कुमार चंद, सीओ रानीखेत क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें