फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटकल के एक ईमेल से यूपी से दिल्ली तक मचा था हड़कंप

Fri, 30 Aug 2013 02:16 AM IST
शशांक मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंक का पर्याय बन चुके यासीन भटकल की गिरफ्तारी ने सहारनपुर को बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन


इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के सह संस्थापक इस आतंकी ने निजी चैनल को ईमेल भेजकर पूर्व सांसद और जमियते उलेमा हिंद के राष्ट्रीय सचिव महमूद मदनी को अपना सबसे बड़ा दुश्मन बताया था।

हालांकि आईएम के इस ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसिया सक्रिय हो गई थी और सहारनपुर के देवबंद निवासी महमूद मदनी की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इतना ही नहीं इस मामले दिल्ली पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की थी।
विज्ञापन


13 मई 2008 को आईएम ने जयपुर में सीरियल ब्लास्ट किया था। इसके बाद एक निजी न्यूज चैनल को ईमेल भेजकर इस आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी भी ली थी।

इसी ईमेल में सहारनपुर के देवबंद निवासी राज्यसभा के पूर्व सांसद मौलाना महमूद मदनी को निशाना पर लेने की बात भी थी।

इस ई मेल के बाद लखनऊ से दिल्ली तक हड़कंप मच गया था। दरअसल, वर्ष 2008 से ही आईएम आतंकी गतिविधियों में सक्रिय हुआ था। उसी दौर में जमियते उलेमा हिंद ने आतंकवाद के खिलाफ देवबंद में एक बड़ा सम्मेलन किया था।

26 फरवरी 2008 को हुए इस सम्मेलन में कई प्रस्ताव भी पारित किए गए थे। इसके बाद संगठन ने आतंकी गतिविधियों के खिलाफ देशभर में इस तरह के सम्मेलन आयोजित किए।

इन सम्मेलनों के कारण ही आईएम ने इन्हें निशाने पर लेने की धमकी दी थी। बताया जाता है कि आईएम की ओर से यासीन भटकल ही ईमेल किया करता था।

आतंकियों की शरणस्थली रहा है सहारनपुर!
देश के बड़ी आतंकी गतिविधियों में सहारनपुर की सक्रियता हमेशा से ही सामने आई है। कंधार कांड से पहले भी यहां विदेशी नागरिकों को बंधक बनाकर लश्कर ए तैयबा के मौलाना मसूद अजहर को छुड़ाने की कोशिश की गई थी। यहां नाकाम रहे संगठन ने बाद में इंडियन एयरलाइंस के विमान का अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन


यात्रियों की सकुशल रिहाई के बदले तत्कालीन राजग सरकार को न केवल मौलाना मसूद अजहर को छोड़ना पड़ा था बल्कि गाजियाबाद में पकड़े गये उमर सईद शेख को भी रिहा करना पड़ा था। तीन साल पहले ही शहर के पंजाबी बाग हकीकत नगर में पाकिस्तान के लिए जासूस करने के आरोप में शाहिद इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें