बागपत कोतवाली क्षेत्र की एक महिला को बड़ौत क्षेत्र में बंधक बनाकर रखा गया। उससे साढ़े पांच माह तक गैंगरेप किया गया और उसकी अश्लील सीडी भी बना ली गई। अब आरोपियों ने महिला के पति को धमकी दी है कि एक लाख रुपए दो वरना उसकी अश्लील सीडी नेट पर अपलोड कर देंगे। महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत की।
सुमन (परिवर्तित नाम) ने बताया कि 30 अगस्त, 2012 को वह घर से अकेली गई थी। रास्ते में दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। उसे बड़ौत क्षेत्र के एक गांव में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ गैंगरेप किया। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील सीडी भी बना ली। 10 फरवरी, 2013 को मौका पाकर वह वहां से भाग आई। उसने पति व परिजनों घटना की जानकारी दी।
13 फरवरी की रात करीब 7-8 बजे उसके पति को आरोपियों ने धमकी दी कि उसकी पत्नी की अश्लील सीडी बना रखी है। जल्द से जल्द एक लाख रुपए दे दो वरना सीडी को इंटरनेट पर अपलोड कर देंगे। यही नहीं, उसके साथ गालीगलौज कर जान से मारने की भी धमकी दी।
इस संबंध में एएसपी डाक्टर धर्मवीर सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नही है। यदि ऐसी घटना हुई है तो बेहद गंभीर है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
कक्षा चार की छात्रा से गैंगरेप
खीरी जिले के एक गांव की 10 वर्षीय रूमा (परिवर्तित नाम) अपनी सहेली के साथ गुरुवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे स्कूल जा रही थी। तभी रास्ते में एक युवक ने उसे गन्ने के खेत में एक गट्ठर उठाने में मदद के लिए बुलाया। जैसे वह उसके पास पहुंची तभी एक और युवक आ गया। दोनों उसके साथ रेप करने लगे तभी उसकी सहेली गांव में जाकर घरवालों को सूचना दी। खून से सनी बच्ची को परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।
सूचना पर एएसपी सौमित्र यादव और सीओ गोला टीपी सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसपी दलबीर सिंह यादव ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।