फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी के महास्नान के लिए कई मेमू रद्द

Fri, 15 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महाकुंभ में शुक्रवार को वसंत पंचमी के महास्नान के लिए रेलवे ने लखनऊ से कानपुर के बीच चलने वाली कई मेमू ट्रेनें बृहस्पतिवार को निरस्त कर दीं। इन ट्रेनों के कोच इलाहाबाद जाने वाली ट्रेनों में लगाए गए हैं। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने लखनऊ से इलाहाबाद जाने वाली नियमित ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए ये अतिरिक्त कोच लगाए हैं। आगरा इंटरसिटी (12179/12180) का संचालन भी 16 फरवरी तक निरस्त कर दिया है। कानपुर से लखनऊ व बाराबंकी जाने वाली मेमू ट्रेन संख्या 64205, 64204, 64210, 64273, 64234 बृहस्पतिवार को नहीं चलीं। इससे रोज सफर करने वालों को काफी परेशानी हुई। मेले के लिए लखनऊ स्टेशन के आसपास स्थित विभिन्न स्टेशनों से भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। हालांकि, बृहस्पतिवार को लखनऊ से इलाहाबाद जाने वाले यात्रियों का ग्राफ बहुत ज्यादा नहीं रहा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि फैजाबाद, अयोध्या, सुल्तानपुर, रायबरेली और बीच में पड़ने वाले स्टेशनों से यात्रियों की भीड़ का दबाव ज्यादा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक वसंत पंचमी और आगे के स्नानों के लिए रेलवे ने बेहतर योजना बनाई है। इलाहाबाद जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस, बरेली प्रयाग एक्सप्रेस, गंगा गोमती एक्सप्रेस, नौचंदी, इलाहाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस के अलावा कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनें पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार चलाई जा रही हैं। भीड़ की मॉनीटरिंग के लिए प्रमुख स्टेशनों पर राजपत्रित अधिकारियों को तैनात किया गया है जो भीड़ को देखते हुए स्नान के बाद ट्रेनों का संचालन करवाएंगे। स्टेशनों पर ज्यादा भीड़ एकसाथ न जुटे, इसके लिए भी रेलवे ने हर आधे घंटे में ट्रेन चलाने और अतिरिक्त टिकट काउंटरों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

कोचों की कमी से जूझ रहा है रेलवे ः रेलवे आज भी कोचों की कमी से जूझ रहा है। सूत्रों के मुताबिक रेलवे के पास महाकुंभ में होने वाली भीड़ से निपटने के लिए पर्याप्त कोच नहीं हैं। ऐसे में उन ट्रेनों को निरस्त करना पड़ रहा है जिनका संचालन अहम माना जाता है। आगे भी स्नान के मौके पर ट्रेनें निरस्त की जा सकती हैं। परिचालन अफसरों के मुताबिक अन्य जोनों से उत्तर मध्य रेलवे ने कई कोच मांगें हैं जिन्हें अलग-अलग स्टेशनों से चलाया भी जा रहा है लेकिन ये अपर्याप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें