फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल की चीख से गूंजा थाना, पति ने दी ‘थर्ड डिग्री’!

Tue, 06 Aug 2013 01:00 PM IST
मेरठ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में मेरठ के सरधना में सोमवार शाम हापुड़ में तैनात महिला कांस्टेबल को उसके ही पति ने ‘थर्ड डिग्री’ दी। पति भी कांस्टेबल है और उसकी तैनाती मुजफ्फरनगर के खतौली थाने में है।
विज्ञापन


महिला की चीख से आधा घंटे तक थाना गूंजता रहा, लेकिन इंस्पेक्टर या थाने का कोई भी पुलिसकर्मी उसे बचाने नहीं गया। चीख पुकार बंद होने पर पुलिसकर्मी पहुंचे तो महिला बेहोश मिली।

बाद में उसका पति उसे लेकर कहीं चला गया। वहीं थाने की पुलिस ने कार्रवाई की बाबत पूछने पर इसे पति-पत्नी का विवाद बताकर पल्ला झाड़ लिया। वहीं सीओ ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सरधना थाने में तैनात मूल रूप से बुलंदशहर निवासी महिला कांस्टेबल का स्थानांतरण चार माह पूर्व हापुड़ थाने में हो गया था। उसका पति भी कांस्टेबल है और वह भी सरधना में तैनात रह चुका है, लेकिन कुछ माह पूर्व उसका स्थानांतरण मुज्जफरनगर के खतौली थाने हो गया था।

सरधना थाने की आवासी कॉलोनी में आवंटित आवास को महिला ने स्थानांतरण के बाद भी खाली नहीं किया है। वह और उसका पति कभी-कभी यहां आकर रहते भी है। इसी क्रम में शिवरात्रि के दिन दोनों यहां आए थे।

बताया गया कि शाम के समय किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके कुछ देर बाद ही महिला की चीख पुकार सुनाई देने लगी। कुछ पुलिसकर्मियों ने जानकारी करनी चाही तो पता चला कि महिला को उसका पति पीट रहा है। यह क्रम आधा घंटे तक चला।

पति पीटता रहा और महिला चिल्लाती रही, लेकिन थाने में मौजूद इंस्पेक्टर या किसी पुलिसकर्मी ने जाकर उसे छुड़ाने की जहमत नहीं उठाई। महिला की चीख बंद होने पर पुलिसकर्मी उसके आवास पर पहुंचे तो वह जमीन पर बेहोश पड़ी थी।

बाद में महिला को लेकर उसका पति कहीं चला गया। इस बारे में पूछने पुलिसकर्मियों ने पति-पत्नी का विवाद बताकर पल्ला झाड़ लिया। उधर, सीओ रूपेश सिंह ने मामले की जानकारी से इनकार कर दिया। उन्होंने जांच कराने के बाद ही कुछ कह पाएंगे।

पति ने खुद को चाकू मारा
महिला के पति ने खुद को भी जख्मी कर लिया था। सूत्रों की मानें तो उसने अपने शरीर पर कई स्थानों पर चाकू से वार किए थे। हालांकि उनके बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ और वे कहां गए? इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें