फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, प्राइवेट पार्ट को पहुंचाई चोट

Wed, 07 Aug 2013 03:56 PM IST
बांदा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बांदा में खेत मे चारा काटने गई महिला की दबंग पिता-पुत्रों ने निर्वस्त्र कर लाठियों से जमकर पिटाई की। आरोप यह भी है कि दबंगों ने उसके प्राइवेट पार्ट में चोट पहुंचाई।
विज्ञापन


गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ लज्जाभंग सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना कमासिन थाना क्षेत्र के पुरवा पूराघाट (लोहरा) की है।

सोमवार को शाम 35 वर्षीय महिला अपने खेत में चारा काट रही थी। इस बात को लेकर उसकी पड़ोस के खेत वाले से कहासुनी हो गई।

आरोप है कि कुछ देर बाद उसने अपने दोनों बेटों को लाठी डंडों के साथ बुला लिया और महिला की जमकर धुनाई की, फिर उसे निर्वस्त्र कर प्राइवेट पार्ट को डंडे से क्षतिग्रस्त कर दिया। बेहोश होने पर दबंग महिला को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


परिजन महिला को कमासिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से उसे बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया।

इस बारे में थानाध्यक्ष कमासिन आरबी सिंह ने बताया कि चारा काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। उन्होंने प्राइवेट पार्ट को क्षति पहुंचाने की बात से इन्कार किया।

उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला और आरोपी एक ही परिवार के हैं। महिला ने घास का गट्ठर उनके खेत के मेड़ पर रख दिया था इस बात पर बाप बेटों ने उसे दौड़ा कर पीटा जिसमें उसके कपड़े फट गए।

महिला की तहरीर पर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (ख) (किसी महिला को निर्वस्त्र करने के आशय से हमला करना), 323, 504, 506 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

कमासिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर उमेश ने बताया कि रात को महिला आई थी, उसके चेहरे पर चोट के निशान थे और सूजन भी थी।

उसने प्राइवेट पार्ट में भी चोट की बात बताई मगर लेडीज डॉक्टर न होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें