फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम, अखिलेश, आजम के पुतलों का दहन

Mon, 14 Oct 2013 05:30 PM IST
अमर उजाला, शामली/बाबरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में लिलौन और गोगवान जलालपुर के ग्रामीणों ने विजयदशमी पर मुलायम, अखिलेश और आजम खां के पुतलों का दहन करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विजयदशमी पर्व पर दोपहर के समय गांव लिलौन के ग्रामीणों ने ऐरटी रोड पर एकत्र होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने सरकार पर सांप्रदायिक हिंसा में एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया।
विज्ञापन


सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और मंत्री आजम खान के पुतलों को दहन करते हुए ग्रामीणों ने सांप्रदायिक हिंसा की निष्पक्ष जांच की मांग की।

उधर, बाबरी क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर के ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 पर मुलायम, अखिलेश और आजम खान के पुतलों का दहन किया।

ग्रामीणों ने भाजपा विधायक सुरेश राणा और संगीत सोम से रासुका हटाने की मांग करते हुए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप था कि सरकार वोट की राजनीति करते हुए समाज को भिड़ाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें