फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस की निगरानीः रविवार को रेलवे की परीक्षा

Sat, 07 Dec 2013 12:21 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) इलाहाबाद की ओर से कराई जा रही ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की विजिलेंस जांच शुरू होने के बाद अब रविवार आठ दिसंबर को होने वाली अंतिम चरण की परीक्षा भी विजिलेंस की निगरानी में होगी।
विज्ञापन


इलाहाबाद, आगरा एवं कानपुर में आयोजित परीक्षा में तकरीबन ढाई लाख परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र भेजे गए हैं। अकेले इलाहाबाद में 172 केंद्रों पर एक लाख 43 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

आरआरसी इलाहाबाद की ओर से ली जाने वाली परीक्षा में आने वाली भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने रविवार को इलाहाबाद से चलने वाली कुछ ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया है।
विज्ञापन


रविवार को इलाहाबाद से झांसी जाने वाली सवारी गाड़ी सुबह 6.15 बजे के बजाए शाम छह बजे रवाना होगी।

इसी तरह इलाहाबाद-मुगलसराय पैसेंजर सुबह 7.15 बजे के बजाए शाम 5.45 बजे रवाना होगी। इसी तरह हरिद्वार एक्सप्रेस का रैक स्पेशल ट्रेन के रूप में इलाहाबाद जंक्शन से अपराह्न 2.30 बजे कानपुर के लिए रवाना होगा।

लखनऊ इंटरसिटी भी रविवार को विंध्याचल जाने के बजाए इलाहाबाद से ही अपराह्न 3.20 बजे रवाना हो जाएगी। रविवार को विजिलेंस द्वारा कुछ परीक्षा केंद्रों के अंदर एवं बाहर वीडियोग्राफी कराए जाने की भी तैयारी की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें