संजिदा ने कहा कि गूगल पे से डेड़ लाख रुपये ट्रांसफर नहीं हो सकते। इसपर फोन करने वाले ने संजीदा को पैसे लेकर जंसा थाने के बगल में बुलाया। रात में वो परिजनों के साथ जंसा थाने के समीप पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। जिस नंबर से फिरोती की मांग की गई थी वो भी स्वीच ऑफ हो गया।
इसके बाद अनहोनी की आशंका में परिजन रात भर कादिर की खोजबीन करते रहे लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सोमवार सुबह संजीदा अपने परिजनों के साथ हरहुआ पुलिस चौकी पहुंची और लिखित शिकायत दी। इसके साथ ही बड़ागांव थाना और सारनाथ स्थित साइबर थाने में भी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज करने के साथ ही पुलिस गायब युवक की तलाश में जुट गई।
कादिर की स्कूटी वाजिदपुर स्थित सपा नेता और हरहुआ सेक्टर नंबर दो के जिला पंचायत सदस्य मूलचंद यादव के कार्यालय के बाहर लावारिस हाल में खड़ी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मूलचंद यादव से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि कादिर रविवार शाम आया था।
अपनी स्कूटी लगाकर कहीं चला गया। उन्होंने यह भी बताया कि कादिर ने कहा था कि रात में वापस लौट आएगा। ऐसे में उसकी स्कूटी वहीं पर छोड़कर वे अपने घर चले गए थे। स्कूटी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
पढ़ेंः ऑटो चालक बनकर सवारियों को लूटने वाले तीन गिरफ्तार, दिनदहाड़े वारदात को देते थे अंजाम