फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस हाल में मिली स्कूटी: 15 घंटे से वाराणसी का युवक लापता, परिजनों से मांगी गई डेढ़ लाख की फिरौती

Mon, 05 Sep 2022 12:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के हरहुआ डीह निवासी 34 वर्षीय कादिर रविवार रात से घर नहीं लौटा है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
कादिर के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के हरहुआ डीह निवासी एक युवक बीती रात से लापता है। उसकी स्कूटी सोमवार सुबह लावारिस हाल में मिली है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। दावा किया है कि रात में फोन पर डेढ़ लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ डीह निवासी 34 वर्षीय कादिर रविवार शाम स्कूटी लेकर चौबेपुर जाने की बात कहकर घर से निकला। रात नौ बजे तक घर नहीं लौटा। कादिर की पत्नी संजीदा के मुताबिक, फोन करने पर उसने कहा कि कुछ जरूरी काम में व्यस्त हूं। घर आने में थोड़ा समय लगेगा।

पैसे लेकर जंसा थाने के पास बुलाया
रात 11 बजे संजीदा ने फिर से कॉल किया तो कादिर का मोबाइल स्वीचऑफ आया। जिससे परिजन परेशान हो उठे। रात साढ़े 12 बजे संजीदा की बहन पिंकी के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने कादिर से बात कराई और डेढ़ लाख रुपये की मांग की। संजीदा ने बताया कि फोन करने वाले ने गूगल पे से पैसा ट्रांसफर करने के लिए कहा।

विज्ञापन

लापता युवक कादिर - फोटो : अमर उजाला
संजिदा ने कहा कि गूगल पे से डेड़ लाख रुपये ट्रांसफर नहीं हो सकते। इसपर  फोन करने वाले ने संजीदा को पैसे लेकर जंसा थाने के बगल में बुलाया। रात में वो परिजनों के साथ जंसा थाने के समीप पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। जिस नंबर से फिरोती की मांग की गई थी वो भी स्वीच ऑफ हो गया।

इसके बाद अनहोनी की आशंका में परिजन रात भर कादिर की खोजबीन करते रहे लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सोमवार सुबह संजीदा अपने परिजनों के साथ हरहुआ पुलिस चौकी पहुंची और लिखित शिकायत दी। इसके साथ ही बड़ागांव थाना और सारनाथ स्थित साइबर थाने में भी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज करने के साथ ही पुलिस गायब युवक की तलाश में जुट गई। 
विज्ञापन

वाजिदपुर में लावारिस हाल में मिली स्कूटी

कादिर की स्कूटी वाजिदपुर स्थित सपा नेता और हरहुआ सेक्टर नंबर दो के जिला पंचायत सदस्य मूलचंद यादव के कार्यालय के बाहर लावारिस हाल में खड़ी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मूलचंद यादव से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि कादिर रविवार शाम आया था।

अपनी स्कूटी लगाकर कहीं चला गया। उन्होंने यह भी बताया कि कादिर ने कहा था कि रात में वापस लौट आएगा। ऐसे में उसकी स्कूटी वहीं पर छोड़कर वे अपने घर चले गए थे। स्कूटी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 
 पढ़ेंः ऑटो चालक बनकर सवारियों को लूटने वाले तीन गिरफ्तार, दिनदहाड़े वारदात को देते थे अंजाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें