मार्कंडेय महादेव मंदिर दो सगे भाई व दो दोस्तों के साथ बुधवार करीब सवा ग्यारह बजे दर्शन पूजन करने आए प्रभात विश्वकर्मा (26 वर्ष) निवासी खानपुर गाजीपुर का स्नान करते समय पैर फिसल गया। जिससे वह गंगा में डूब गया।
गाजीपुर के खानपुर से भाई व दोस्तों के साथ बुधवार को दर्शन-पूजन करने आए युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। गाजीपुर जिले के खानपुर का रहने वाला प्रभात विश्वकर्मा उर्फ कल्लू (26) अपने भाई और तीन दोस्तों के साथ कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन करने आया था।
विज्ञापन
दर्शन से पहले सब गंगा घाट पर स्नान करने चले गए। इसी दौरान प्रभात विश्वकर्मा का पैर फिसना और वह गहरे पानी में चला गया। प्रभात के भाई और दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
मृत युवक के बड़े भाई विष्णु रतन विश्वकर्मा की सूचना पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के साथ दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद किया। पुलिस ने युवक के पिता को फोन कर हादसे की जानकारी दी। हादसे की सूचना पर वह मुंबई से घर के लिए रवाना हो गए हैं।