अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि देश के किसी भी संत, महात्मा, साधु, फकीर को महिमामंडित करने में कोई आपत्ति नहीं है। बुधवार को उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साईं बाबा पर दिए गए बयान का समर्थन करते हुए सवाल उठाया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने क्या गलत कहा? महामंत्री ने कहा कि संत, महात्मा, फकीर को गुरु मानना और उनकी पूजा करने में कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन किसी को भी हम भगवान मानकर उनके समकक्ष बैठा दें, यह ठीक नहीं है। यह चलन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।