फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मांझा : जैकेट, स्वेटर, मफलर को काटते हुए गर्दन तक पहुंचा कातिल मांझा, बाल-बाल बचा युवक; पड़ा निशान

Mon, 13 Jan 2025 01:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : चोलापुर पुलिस ने क्षेत्र के जगह-जगह छापेमारी कर विभिन्न दुकानदारों के यहां प्रतिबंधित चीनी मांझा बरामद किया है जिसकी मात्रा करीब दो कुंतल बताई जा रही है। वहीं, चीनी मांझा की चपेट में आने से मच्छरहट्टा निवासी गुड्डू अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। कहीं कटा तो नहीं, लेकिन उसका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन
चोलापुर की पुलिस ने जब्त किया चीनी मांझा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहनिया बाजार में रविवार को एक युवक की गर्दन चीनी मांझा से कटने से बच गई। हालत यह रही कि चीनी मांझा जैकेट, स्वेटर, शर्ट और मफलर को काट दिया था। हालांकि युवक की गर्दन पर चीनी मांझा का निशान पड़ गया।
विज्ञापन


कैंट निवासी उमेश मौर्य (38) मोहनसराय की तरफ जा रहे थे। रोहनिया बाजार में वह चीनी मांझा की चपेट में आ गए। उमेश के जैकेट, स्वेटर, शर्ट और मफलर को काटते हुए मांझा गर्दन तक पहुंच गया। गर्दन कटी तो नहीं, लेकिन उसका गहरा निशान पड़ गया। 

घटना से उमेश खासे भयभीत दिखे। इससे पहले गत आठ जनवरी को केशरीपुर मोड़ पर चीनी मांझे से शिवसेवक का चेहरा कट गया था। 

रोहनिया में चीनी मांझा की चपेट में आने वाल उमेश मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
57 किलो चीनी मांझे के साथ 3 दुकानदार गिरफ्तार
भेलूपुर, कोतवाली और मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने रविवार को 57.5 किलो चीनी मांझे के साथ तीन दुकानदारों को गिरफ्तार किया। भेलूपुर थाने की पुलिस ने 21.5 किलोग्राम चीनी मांझा के साथ ककरमत्ता साउथ निवासी जहांगीर खान को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के अनुसार जहांगीर बजरडीहा में पतंग की दुकान में जानलेवा मांझा बेच रहा था। वहीं, कोतवाली थाने की पुलिस ने सप्तसागर चौकी वाली गली से घुंघरानी गली निवासी मोहम्मद जाहिद के पास से सात किलोग्राम चीनी मांझा बरामद किया है। उधर, मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने मड़ौली में डीरेका की बाउंड्री वॉल के पास से त्रिदेव कॉलोनी चांदपुर निवासी जियालाल निषाद को 29 किलोग्राम चीनी मांझा के साथ गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन

बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग
मानमंदिर घाट पर काइट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शंकर तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी के नेतृत्व में शहर के पतंगबाजों की बैठक हुई। बैठक में चीन के जानलेवा मांझा और उसकी बिक्री का विरोध किया गया। साथ ही पतंगबाजों को चीनी मांझा से खतरों के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें इसके खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया गया। बैठक में मौजूद लोगों ने सरकार से चीनी मांझा पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें