चार ऑपरेशन को लेकर लापरवाही पर होगी कार्रवाई
पुलिस आयुक्त ने कहा कि कमिश्नरेट में चलाए जा रहे चार ऑपरेशन को लेकर लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। इनमें ऑपरेशन चक्रव्यूह (कमिश्नरेट के 28 स्थानों पर राउंड द क्लाक चेकिंग), ऑपरेशन स्वीप (संदिग्ध व्यक्ति व स्थानों की चेकिंग), ऑपरेशन सत्यापन (स्ट्रीट वेंडर्स, होटलों में काम करने वालों, और झोपड़ी में रहने वालों का सत्यापन) और ऑपरेशन त्रिनेत्र (सीसी कैमरे लगवाने के लिए दुकानदारों को लगातार प्रोत्साहित करना) शामिल है।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो। ई-साक्ष्य एप पर तलाशी, जब्ती की वीडियो / फोटो अपलोड की जाए। मुकदमों की विवेचना प्रभावी तरीके से समय से पूरी की जाए।
यातायात पुलिस लाइन में मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दाैरान।
- फोटो : अमर उजाला
19 शाखाएं भंग कर चार प्रकोष्ठ में समाहित की गईं
पुलिस आयुक्त ने स्वतंत्र रूप से काम कर रही 19 शाखाओं को भंग कर उन्हें चार प्रकोष्ठ में समाहित कर दिया है। इस क्रम में डीसीआरबी प्रकोष्ठ में एंटी भूमाफिया सेल, एंटी ऑटो थेफ्ट सेल, नॉरकोटिक्स सेल, अवैध खनन सेल और संगठित अपराध सेल को समाहित किया गया है। वाचक पुलिस आयुक्त प्रकोष्ठ में एचएस सेल को समाहित किया गया है।
प्रधान लिपिक प्रकोष्ठ में ग्रीवेंस सेल, प्रशिक्षण सेल, पासपोर्ट सेल, मानवाधिकार सेल, ई-ऑफिस और चुनाव कार्यालय सेल को समाहित किया गया है। महिला अपराध प्रकोष्ठ में ट्रांसजेंडर सेल, मिसिंग सेल, नारी सुरक्षा दल सेल, महिला आयोग प्रकोष्ठ, विशेष किशोर इकाई, महिला सम्मान प्रकोष्ठ और महिला सहायता प्रकोष्ठ को समाहित किया गया है।