फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एसपी पहुंचे कोन, महिला और साइबर हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को थाना कोन का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेखों की स्थिति, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय, परिसर की साफ-सफाई समेत अन्य प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। एसपी ने अभिलेखों को सुव्यवस्थित और अद्यतन रखने, थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, अनुशासन और समयबद्ध कार्य निष्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सकारात्मक कार्य संस्कृति को मजबूत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा करते हुए उन्होंने महिला अपराधों से जुड़े मामलों में त्वरित, निष्पक्ष और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला हेल्प डेस्क को और अधिक सक्रिय बनाने, महिला एवं बालिकाओं की शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने तथा पीड़ितों को सम्मानजनक सहायता उपलब्ध कराने पर बल दिया। साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल अपराधों से संबंधित मामलों पर तत्काल संज्ञान लेने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें