फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 40 लाख की बंदरबांट का आरोप, जांच के लिए टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन ब्लाॅक के रोरवा ग्राम पंचायत में बिना कार्य कराए लाखों की धनराशि डकारने का आरोप लगाया गया है। दावा किया गया है कि महज तीन साल में 40 लाख से अधिक की धनराशि बंदरबांट कर ली गई। गांव के दो व्यक्तियों ने शपथ पत्र के जरिए डीएम, मंडलायुक्त और भ्रष्टाचार निवारण संगठन को शिकायत भेजी थी। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए डीएम बीएन सिंह ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं। रोरवा के प्रतीक गुप्ता और राजेश कुमार भाटिया ने भ्रष्टाचार की शिकायत की है। इसके लिए प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, जेई, एडीओ पंचायत, बीडीओ को जिम्मेदार ठहराया है। बताया है कि डिहवार बाबा के सामने बकिया नाला के पास जल रोधक निर्माण के लिए 9.53 लाख रुपये निकाल लिए, लेकिन मौके पर कोई निर्माण नहीं किया गया। घोड़ा घाट जलरोधक के लिए भी इसी तरह 9.68 लाख का भुगतान कराया गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री के लिए 9.68 निकालकर काम महज 30 प्रतिशत का कराने, हरैया खाड़ी जल रोधक निर्माण में 6.18 लाख निकालकर काम महज 10 फीसदी का कराने, श्मशान घाट निर्माण वाली जगह पर लगाए गए खड़ंजे में पुरानी ईंट लगाकर भुगतान ले लेने, अनमोल के घर से तपेश्वर राम के घर तक पुरानी ईंट बिछाकर नए का भुगतान लेने, फर्जी रिबोर-हैंडपंप के रख रखाव, पाइप लगाने की फर्जी बिलिंग का दावा किया गया है। डीपीआरओ नमिता शरण के मुताबिक आरोपों की जांच के लिए डीएम ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, सहायक अभियंता डीआरडीए, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी (सहकारी समितियां एवं पंचायतें) को संयुक्त रूप से जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच में जो चीजें सामने आएंगी उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें