फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार का कहर: वाराणसी में डिवाइडर से टक्कर के बाद नदी में गिरा बाइक चला रहा युवक, मौत; साथी घायल

Tue, 22 Jul 2025 12:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़ व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी जिले के आदमपुर थाना अंतर्गत कोनिया घाट पुल पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक सवार दो छात्र पुल की रेलिंग से टकरा गए। हादसे में बाइक चला रहा छात्र पुल से नीचे वरुणा नदी में गिर गया, जबकि पीछे बैठा साथी छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन एनडीआरएफ की टीम करीब दो घंटे देर से पहुंची। राहत और बचाव कार्य में हुई देरी से आक्रोशित छात्र के परिजन और स्थानीय लोगों ने कोनिया पुल पर जाम लगा दिया। किसी प्रकार पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


घटना में जान गंवाने वाला छात्र विजईपुरा (कोनिया) निवासी नोमान (19) पुत्र नसीम था, जो हनुमना फाटक निवासी अपने साथी अनुराग सोनकर (18) के साथ बाइक से खालिसपुर की ओर जा रहा था। दोनों छात्र कोनिया में स्थित एक निजी इंटर कॉलेज में पढ़ाई करते थे। 

पुलिस ने बताया कि दोनों बिना छुट्टी लिए कॉलेज से बाहर निकले थे और खालिसपुर की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार से बाइक चलाते समय पुल के मोड़ पर संतुलन बिगड़ गया और बाइक रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नोमान पुल की रेलिंग पार कर सीधे वरुणा नदी में जा गिरा। पीछे बैठा अनुराग पुल पर ही गिरकर घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुल की रेलिंग को लेकर लोगों ने उठाए सवाल

राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अनुराग को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, नोमान की खोज के लिए एनडीआरएफ की टीम करीब दो घंटे बाद पहुंची, जिससे नाराज होकर मौके पर मौजूद परिजनों और अन्य लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। घटना स्थल पर मौजूद परिजनों का आरोप था कि यदि समय पर राहत कार्य शुरू होता, तो शायद नोमान की जान बचाई जा सकती थी।

इसे भी पढ़ें; UP: अंकल आपको छोड़ देता हूं... बोलकर इंजीनियर को बाइक पर बैठाया, फिर तेल भराने के बहाने बैग लेकर भागा 

एनडीआरएफ की टीम ने दोपहर करीब 12 बजे मौके पर पहुंची और नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। दोपहर 12:30 बजे के नोमान के शव को नदी से बाहर निकाला जा सका। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

स्थानीय लोगों ने कोनिया घाट पुल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बताया कि पुल की रेलिंग बेहद नीची है और वहां पर कोई स्पीड ब्रेकर भी नहीं हैं। इससे पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने मांग की है कि पुल की रेलिंग की ऊंचाई बढ़ाई जाए और गति नियंत्रक संकेतक लगाए जाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें