फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मकान की सीढ़ी से लटकती मिली युवक की लाश, बुनकरी का काम छूट जाने से था परेशान

Sat, 16 Mar 2024 10:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: युवक की लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। पुलिस के पहुंचने पर ही लाश नीचे उतारी गई। परिजनों ने बताया कि नजीर मानसिक रूप से बीमार था। नौकरी छूट जाने के कारण वह कई दिनों से परेशान था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के जलालीपुरा इलाके में शनिवार को नजीर (22) ने गमछे के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज सरैया केके गुप्ता ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान था।

विज्ञापन


अमरपुर बटलोहिया निवासी यासीन मोकादम का पुत्र नजीर दोपहर के वक्त घर से निकला था। जलालीपुरा इलाके में रहने वाले फिरोज अहमद के घर के बाहर बनी लोहे के सीढ़ी की ग्रील के सहारे लटकते हुए नजीर की लाश देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को नीचे उतारा।

इधर, जानकारी पाकर नजीर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता यासीन ने बताया कि नजीर पहले तक बुनकरी का काम करता था। कुछ दिनों से वह घर में ही रह रहा था। क्षेत्र में चर्चा है कि परिवार में झगड़ा होने से नाराज होकर नजीर ने फांसी लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें