फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रेन के इंजन के सामने कूदकर युवक ने दी जान, घर से बिना बताए निकला था

Thu, 22 Aug 2024 11:05 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में एक युवक ने ट्रेन के इंजन के सामने कूदकर जान दे दी। गुरुवार की सुबह घरवालों को बिना बताए वह अपने मामा के गांव गया, लेकिन उनके घर न जाकर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और आत्मघाती कदम उठा लिया। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के चौबेपुर क्षेत्र के बहरामपुर-मानदेव गेट नं 10 रेलवे क्रासिंग के समीप गुरुवार को सुबह युवक ने अचानक ट्रेन के इंजन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन


यह है मामला 
पैगंबरपुर रसूल गढ़ वाराणसी निवासी रविंद्र राम (26) पुत्र छवि नाथ राम गुरुवार की सुबह घरवालों को बिना बताए घर से निकला। कादीपुर रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर दूर बहरामपुर रेलवे क्रासिंग के समीप मामा शैलेंद्र राम के गांव मानदेव पहुंचा। मामा के घर न जाकर अचानक कुछ ही दूरी पर बहरामपुर रेलवे क्रासिंग के समीप सामने से जा रहे ट्रेन के इंजन के सामने कूदकर जान दे दी। 

घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर उसके जेब की तलाशी ली तो उसमें आधार कार्ड व पेन कार्ड मिला। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाई व एक बहन में तीसरे नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी। मजदूरी का काम करता था। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें