फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के मंत्रियों द्वारा कार्रवाई के मौखिक आदेश हो जाते हवा हवाई,ये रहा सबूत

Tue, 31 Oct 2017 01:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने वाराणसी और जौनपुर के सब रजिस्ट्रार के निलंबन की दी थी जानकारी - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
समीक्षा बैठकों में दिए गए प्रदेश के मंत्रियों के कार्रवाई के मौखिक आदेश-निर्देश उनके जाते ही हवा-हवाई हो जाते हैं। शासन-प्रशासन के अधिकारी ऐसे मामले में रुचि नहीं लेते हैं। दूसरी ओर मंत्री भी लखनऊ पहुंचते-पहुंचते अपनी ही घोषणाएं भूल जाते हैं। 
विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय शुल्क, पंजीयन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का है। नंदी 25 अगस्त को वाराणसी आए थे और निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया था।

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने जानकारी दी थी कि जौनपुर सदर के सब रजिस्ट्रार श्रीनिवास यादव और वाराणसी के सब रजिस्ट्रार चतुर्थ राजेश कुमार सिंह को कामकाज में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


मंत्री ने खुद बताया था सब रजिस्ट्रार चतुर्थ ने उनके आगमन के एक दिन पूर्व गुरुवार को एक साथ 50 लोगों को वसूली का नोटिस भेजा था। साथ ही उन्हें रजिस्ट्री कराने की प्रक्रिया की भी पूरी जानकारी नहीं थी। जौनपुर सदर के सब रजिस्ट्रार अपने राजस्व वसूली के लक्ष्य से काफी  पीछे थे।

निरीक्षण के दौरान वह सवालों के जवाब भी नहीं दे पाए थे। मामले में डीआईजी स्टांप अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि  शासन से दोनों अधिकारियों के निलंबन का आदेश नहीं आया है। इसलिए कार्रवाई नहीं की गई है। दोनों अधिकारी पूर्व की तरह ही अपने दफ्तर में काम कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

घोसी के सांसद बोले, सीएम की कार्रवाई मेरे लिए फक्र की बात

हरिनरायन राजभर - फोटो : File Photo
मऊ जिले के घोसी लोकसभा क्षेत्र के सांसद हरिनरायन राजभर ने कहा कि पूरे जिले में अवैध खनन को रोकने के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया जाएगा। कहा कि वह जिले को अवैध खनन से मुक्त करना चाहते हैं। उनके पत्र पर मुख्यमंत्री जी ने कार्रवाई की है यह उनके लिए फक्र की बात है।

पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिले का प्रशासन अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। इसके चलते उन्हें खुद यह कमान संभालनी पड़ रही है। बताया कि उन्होंने गत दिनों खुद ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ी थीं और उसे पुलिस को सुपुर्द किया था।

लेेकिन पुलिस ने कुछ लोगों के  दबाव में आकर उसे छोड़ दिया था। पुलिस को कुछ पत्रकारों के विरुद्ध तहरीर दिए जाने और खनन माफियाओं का नाम न दिए जाने पर उन्होंने कहा कि पूरे जिले के खनन माफियाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

खनन माफियाओं के बारे में सूचना देने के लिए हेल्प लाइन नंबर वह जारी करेंगे जिस पर कोई भी व्यक्ति शिकायतें दर्ज करा सकता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें